Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बजट सत्र से पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ फेंक मुस्कुरा दिए PM मोदी, अब क्या करेगा विपक्ष?

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में बीबीसी डॉक्युमेंट्री और गौतम अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे विपक्ष पर पीएम मोदी ने शब्दों का ‘ब्रह्मास्त्र’ फेंका है। सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला उद्बोधन है, इसलिए सदन की उस परंपरा को निभाया जाना चाहिए, जो एक नए सांसद के पहले भाषण पर किया जाता रहा है। इस तरह से देखें तो पीएम ने विपक्ष को नैतिकता के दायरे में बांध दिया है। हालांकि देखना यह होगा कि विपक्षी दलों का संसद में क्या रुख होता है। यह बजट सत्र ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब कुछ घंटे पहले ही राहुल गांधी के नेतृत्व में पांच महीने तक चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में पूरी हुई है।

पीएम ने संसद पहुंचने के बाद मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नए साल में आज बजट सत्र का प्रारंभ हो रहा है और शुरू में ही अर्थ जगत के… जिनकी आवाज को मान्यता होती है, वैसी आवाज चारों तरफ से सकारात्मक संदेश लेकर आ रही है, आशा की किरण लेकर आ रही है, उमंग का आगाज लेकर आ रही है। इस तरह से देखें तो पीएम ने कल पेश होने वाले बजट के बारे में भी कुछ इशारे भी कर दिए हैं।

नारी सम्मान की बात कह विपक्ष को बड़ा संदेश

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति जी आज पहली बार संयुक्त सदन को संबोधित करने जा रही हैं। राष्ट्रपति जी का भाषण भारत के संविधान का गौरव है। भारत के संसदीय प्रणाली का गौरव है और विशेष रूप से आज नारी सम्मान का भी अवसर है और दूर-सुदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासी परंपरा के सम्मान का भी अवसर है।

 

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से ऐसा देखा जा रहा है कि सदन में विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। हंगामे और शोरगुल की स्थिति बनने से पहले ही पीएम ने नारी सम्मान और आदिवासी गौरव की चर्चा कर विपक्षी रणनीति को फेल करने की कोशिश की है

परंपरा का जिक्र और कसौटी की बात

मोदी ने कहा कि न सिर्फ सांसदों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का पल है कि भारत की वर्तमान राष्ट्रपति जी का आज पहला उद्बोधन हो रहा है। हमारे संसदीय कार्य में 6-7 दशक से जो परंपराएं विकसित हुई हैं, उन परंपराओं में देखा गया है कि अगर कोई भी नया सांसद जब पहली बार सदन में बोलने के लिए खड़ा होता है तो किसी भी दल का क्यों न हो, जब वह पहली बार बोलता है तो पूरा सदन उन्हें सम्मानित करता है। उनका आत्मविश्वास बढ़े, उस प्रकार से एक अनुकूल वातावरण तैयार करता है। यह उत्तम परंपरा है। आज राष्ट्रपति जी का उद्बोधन भी पहला उद्बोधन है। सभी सांसदों की तरफ से उमंग, उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ आज का ये पल हो, यह हम सबका दायित्व है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सभी सांसद इस कसौटी पर खरे उतरेंगे।

तकरीर… और मुस्कुराए पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा कि हमारे देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं, वह कल एक और बजट लेकर देश के सामने आ रही हैं। आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ पूरे विश्व का ध्यान है। डांवाडोल विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत के सामान्य लोगों की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा ही, लेकिन विश्व जो आशा की किरण देख रहा है… मुझे पूरा भरोसा है कि निर्मला जी इन अपेक्षाओं को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार का एक ही मकसद रहा है- इंडिया फर्स्ट, सिटिजन फर्स्ट। सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए तकरार भी रहेगी लेकिन तकरीर भी तो होनी चाहिए। यह कहते हुए मोदी मुस्कुरा दिए।

पीएम ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ, बहुत बारीकी से अध्ययन करके सदन में अपनी बात रखेंगे। सदन देश के नीति निर्धारण में बहुत अच्छी तरह से चर्चा करके अमृत निकालेगा, जो देश के काम आएगा।

New Delhi: PM Modi has thrown ‘Brahmastra’ of words on the opposition which is planning to surround the government on the issue of BBC documentary and Gautam Adani in the budget session of Parliament. Before the commencement of the session, PM Modi told the opposition members that this is the first address of President Draupadi Murmu, so the tradition of the House should be followed, which has been done on the first speech of a new MP. If seen in this way, the PM has bound the opposition in the realm of morality. However, it has to be seen what is the stand of the opposition parties in the Parliament. This budget session is starting at a time when just a few hours ago, Congress’ Bharat Jodo Yatra, which lasted for five months under the leadership of Rahul Gandhi, has been completed in Kashmir.

After reaching the Parliament, the PM kept his point in front of the media. He said that in the new year, today the budget session is starting and in the very beginning, the voice of the economic world… whose voice is recognized, such a voice is bringing positive messages from all sides, bringing a ray of hope. , is bringing the beginning of enthusiasm. In this way, the PM has also given some hints regarding the budget to be presented tomorrow.
Big message to the opposition by talking about women’s respect

Before the address of President Draupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi said that today is an important occasion. The present President of India is going to address the United House for the first time today. The speech of the President is the pride of the Constitution of India. India’s parliamentary system is a pride and especially today it is also an occasion to honor women and to honor the great tribal tradition of our country who live in far-flung forests.

In fact, for the last few years it has been seen that the opposition in the House is continuously protesting. Even before the situation of uproar and noise is created, the PM has tried to fail the opposition strategy by discussing women’s respect and tribal pride.

MModi said that it is a moment of pride not only for the MPs but for the entire country that the present President of India is giving his first address today. The traditions that have developed in our parliamentary work since 6-7 decades, it has been seen in those traditions that if any new parliamentarian stands up to speak in the House for the first time, no matter which party he belongs to, when he When he speaks, the whole house honors him. Creates a conducive environment in such a way that their confidence grows. This is a good tradition. Today the President’s address is also the first address. It is our responsibility to make this moment of today full of enthusiasm, enthusiasm and energy on the part of all the MPs. The PM said that I am sure that all of us MPs will come true to this test.ention of tradition and talk of criterion

The PM further said that the Finance Minister of our country is also a woman, she is coming in front of the country tomorrow with another budget. In today’s global situation, the attention of the whole world is towards the budget of India. In the volatile economic situation of the world, India’s budget will definitely try to fulfill the hopes and aspirations of the common people of India, but the world which is seeing the ray of hope… I am sure that Nirmala ji will fulfill these expectations. Will do my best.

He further said that the BJP-led NDA government has only one aim – India First, Citizen First. Country first, countrymen first. Taking the same sentiment forward, there will be disputes, but there should be discussions too. Saying this, Modi smiled.

The PM further said that I am sure that all our colleagues in the opposition will present their views in the House after studying very closely, with great preparation. The House will discuss very thoroughly in the policy making of the country and extract nectar, which will be useful for the country.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *