Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी, राहुल के तारीफ में यह कहा….

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने पर अपने बड़े भाई राहुल गांधी और अन्य भारत यात्रियों का स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल ने सत्य का कवच पहन रखा है, इस वजह से भगवान उनकी ठंड और दूसरी सभी चीजों से सुरक्षा करेगा। उन्होंने दो बड़े उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी को कोई खरीद नहीं सकता और वह सच्चाई से पीछे नहीं हटने वाले हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जगह-जगह मोहब्बत की दुकान की फ्रेंचाइजी खोलें। उन्होंने राहुल गांधी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। सत्ता की ओर से पूरा जोर लगाया गया, सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, ताकि इनकी छवि खराब की जा सके। लेकिन वह सच्चाई से पीछे नहीं हटे। एजेंसियां लगाई गईं, लेकिन वह डरे नहीं, वह योद्धा हैं।

Uttar Pradesh: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra welcomes her elder brother Rahul Gandhi and other Bharat Yatras as they enter Uttar Pradesh for Bharat Jodo Yatra. Priyanka Gandhi said that Rahul is wearing the armor of truth, because of which God will protect him from cold and everything else. Mentioning two big industrialists, he said that no one can buy Rahul Gandhi and he is not going to back down from the truth. Congress’ Uttar Pradesh in-charge Priyanka Gandhi called upon party workers to open franchises of Mohabbat Ki Dukaan at various places. Turning to Rahul Gandhi, he said that my elder brother, I am most proud of you. Full emphasis was put by the government, the government spent thousands of crores of rupees, so that their image could be tarnished. But he did not shy away from the truth. Agencies were deployed, but he is not afraid, he is a warrior.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *