रांची से हावड़ा दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन:419 किमी की दूरी चार घंटे 55 मिनट में हो जायेगी पूरी, ट्रेन में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं
झारखंड के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रांची से हावड़ा के बीच यह ट्रेन चलेगी। लंबे समय से इस रास्ते पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर रांची रेल डिवीजन और रेल मंत्रालय तैयारी कर रहे हैं। रेल मंत्रालय देश के 40 रूट पर ट्रेन 18 चलाने की तैयारी है। इसमें ची-हावड़ा ट्रेन को भी शामिल किया गया है। वंदे भारत ट्रेन चलने से हावड़ा से रांची आने में समय की बचत होगी। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को ढेर सारी सुविधाएं मिलेगी।
रफ्तार 130- 150 किमी प्रति घंटे
रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 130- 150 किमी प्रति घंटे की होगी। रांची से हावड़ा के बीच 419 किमी की दूरी चार घंटे 55 मिनट में तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को अन्य ट्रेनों की अपेक्षा अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट है जिसमें आसानी से लोग अपने गैजेट्स चार्ज कर सकेंगे। वाई फाई सिस्टम, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वेक्यूम शौचालय, सीट के नीचे रेड लाइन और ट्रेन में उतरने-चढ़ने के लिए दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हील चेयर की भी व्यस्था है ताकि किसी भी यात्री को परेशानी ना हो।
पीएम ने दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाई गुड़ी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई है। इससे इस मार्ग पर अन्य ट्रेनों के मुकाबले यात्रा का समय तीन घंटे तक कम हो जाएगा।वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना सर्वप्रथम उन्हीं रूट पर है, जहां यात्री आठ से 10 घंटे में अपना सफर पूरा करते हैं। वर्तमान में चलने वाली रांची-पटना जन शताब्दी ट्रेन को 418 किमी की दूरी तय करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों का दो से तीन घंटे का समय बचेगा।
The people of Jharkhand are going to get a big gift. Vande Bharat train will run between Ranchi to Howrah. This train will run between Ranchi to Howrah. There is a preparation to run Vande Bharat train on this route for a long time. The Ministry of Railways had sent the proposal to the South Eastern Railway Headquarters. Ranchi Rail Division and Ministry of Railways are preparing on this proposal. Ministry of Railways is preparing to run Train 18 on 40 routes of the country. Chi-Howrah train has also been included in this. Running of Vande Bharat train will save time in commuting from Howrah to Ranchi. With the operation of this train, passengers will get a lot of facilities.
Speed 130- 150 kmph
The maximum speed of Ranchi-Howrah Vande Bharat Express will be 130-150 kmph. It will cover the distance of 419 km between Ranchi to Howrah in four hours 55 minutes. Passengers will get additional facilities in Vande Bharat Express train as compared to other trains. There is a charging point under each seat in which people can easily charge their gadgets. Wi-fi system, GPS based passenger information system, vacuum toilet, red line under the seat and wheel chair for physically challenged passengers for boarding and alighting are also provided so that no passenger gets inconvenienced.
PM showed the green signal
The Prime Minister has flagged off the Vande Bharat Express train running from Howrah to New Jalpai Gudi in West Bengal. This will reduce the travel time by three hours as compared to other trains on this route. The plan to run Vande Bharat train is first on those routes, where passengers complete their journey in eight to 10 hours. The currently running Ranchi-Patna Jan Shatabdi train takes around eight hours to cover the distance of 418 km. By running Vande Bharat train on this route, the time of the passengers will be saved by two to three hours.
