Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के जामडीह में धुलौट के साथ 16 प्रहर हरि संकीर्तन का हुआ समापन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कुचाई,पंचायत पोंडाकाटा में श्री श्री राधा गोविंद हरि संकीर्तन समिति कुंजाडीह-जामडीह व दुरूसाई की ओर से राधा गोविंद अखण्ड युगल नाम हरि संकीर्तन 16 प्रहर का आयोजन किया गया.वही सोमवार को हरि संकीर्तन धुलौट के साथ सम्पन्न हुई.संकीर्तन के दौरान राधा गोविंद के नाम जाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय सा हो गया.इस दौरान भक्त श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।

समापन समारोह में मुख्य रूप से खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा शामिल हुए.उन्होंने मृदंग बजाते हुए राधा कृष्ण की परिक्रमा कर एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की.मौके प्रमोद प्रधान, सिकंदर प्रधान,राकेश प्रधान,निरंजन प्रधान,लखीन्द्र प्रधान, उत्तम प्रधान,अरविंद प्रधान,मुरलीधर प्रधान,विपीन प्रधान, संजय प्रधान,बसंत प्रधान,रंजन प्रधान,काजल प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *