Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरखाई नदी में कूद कर 19 वर्षय युवक ने अपनी जीवन गवा दी

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज से खरकई नदी में कूदकर एक 19 वर्षीय युवक गौतम साधु युवक का नाम बताया जा रहा है.आत्महत्या किए जाने का कारण नही पता चला है युवक का शव अभी बरामद नहीं हो सका है. मिली जानकारी के अनुसार युवक आदित्यपुर भाटिया बस्ती का रहनेवाला है. सूचना मिलते ही परिवार वाले स्तंभ हो गए है. ल आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश में जुट गई है.

शव अभी तक बरामद नही हो सका है. बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल टोल ब्रिज से बरामद किया गया है.परिवार वालो का कहना है कि शनिवार को युवक के दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था जिसको लेकर परिजनों ने उसे डांटा था. फिलहाल पुलिस युवक को ढूंढने में जुटी है. घटना के बाद आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है. बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही मिलनसार किस्म का था और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किसी उधोग में कार्य कर रहा था. युवक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *