Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

घरेलू विवाद में 21 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी

सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत झांपडागुडा में 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका का नाम नंदनी महतो है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।घटना बीती रात की है।नंदिनी के पति सुनील कुमार आदित्यपुर ड्यूटी गया हुआ था सुबह जब घर पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने घटना की जानकारी दी। इधर मृतका के ससुर ने घटना के संबंध में बताया कि सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसके पुत्रवधू साड़ी के सहारे फंदा बनाकर लटकी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास गांव पहुंचे परंतु मृतका के मायके पक्ष नहीं पहुंच पाने के कारण शव को फंदे से नहीं उतरा गया था।दोपहर 1बजे के आसपास शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि सुनील महतो एवं सिहंपुर गांव के नंदनी के बीच शादी से पहले प्रेम चल रहा था दोनों ने 2021 में लव मैरिज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *