Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के गितीलता में भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता रामचंद्र प्रधान का 24वाँ शहादत दिवस के

खरसावां प्रखंड के गितीलता गांव में भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता रामचंद्र प्रधान का 24वाँ शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने रामचंद्र प्रधान की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रामचंद्र प्रधान पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे। वे आजीवन पार्टी व समाज के लिए कार्य करते रहे। उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा की रामचंद्र प्रधान पार्टी के एक सच्चे सिपाही एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी के लिए अपने जीवन की आहूति दी।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गांव के लोगों के साथ बैठक कर हाल-चाल जाना। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, दुलाल स्वासी, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, राहुल दास, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *