पोटका में पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 25 हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी, देखें VIDEO
जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने बंदूक की नोक पर सेल्समैन से ₹25000 लूट लिए। बताया जा रहा कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के ने पंप की कर्मी से मारपीट कर लगभग पच्चीस हजार की लूट कर चलते बने।

अपराधियों ने सबसे पहले सुमोना फिलिंग स्टेशन के इस पंप में एचपी पेट्रोल पंप में आज सुबह 300 का पेट्रोल भरवाने के बाद 500 रूपये सेल्समैन को दिए सेल्समैन ने 200 वापस कर दिया गया। जिसके बाद उसी में से एक अज्ञात अपराधी द्वारा पिस्तौल लहराते हुए सेल्समेन के समीप पहुंचे एवं दोनों महिला सेल्समैन दुलारी सरदार एवं रेखा रानी सरदार से पिस्तौल की नोक पर ₹25000 लूट लिए।

तीनों अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार थे जो हाता की ओर भाग निकले। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की मदद से अपराधियों का पता लगा रही है।
