Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

74th Republic Day: पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा से दिया नारी की महानता का संदेश

नई दिल्ली, पीटीआई। देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंची थी। गणतंत्र दिवस की परेड में निकलने वाली झांकियों ने देश की ताकत और विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाया है। देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां हमेशा की तरह एक विशेष विषय पर आधारित रहीं थी। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की झांकी ने प्रमुखता से अपनी संस्कृतिक दुर्गा पूजा का परिचय दिया है। उन्होंने दुर्गा पूजा के माध्यम से नारी की महानता का संदेश दिया है।

बंगाल की झांकी की विशेषता

ढाक, धुनुची और मां को नमन करने वाली लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहने महिलाएं झांकी की प्रस्तुति में नजर आई। वह सभी दुर्गा पूजा की संस्कृति कर्तव्य पथ पर जीवंत हो उठीं क्योंकि पश्चिम बंगाल ने उत्सव की भावना के साथ गणतंत्र दिवस की झांकी दिखाई।अधिकारियों ने यह कहा कि झांकी में स्थानीय कला और संस्कृति को भी दिखाया गया है। फ्लोट को विशिष्ट पंडाल शैली में बनाया गया था। जैसा कि हर साल पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में दुर्गा पूजा के दौरान देखा जाता है।

दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में किया शामिल

पश्चिम बंगाल की झांकी में कलाकारों जिसमें ज्यादातर महिलाओं ने, “ढाक” बजाया था। तो वहीं बाकी कलाकारों ने “धुनुची” को झुलाया था। झांकी के दौरान सभी कलाकार बेहद उत्साह में थे क्योंकि कोलकाता की आत्मा समारोहिक बुलेवार्ड पर उतरी थी। कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। तो वहीं पश्चिम बंगाल की झांकी में महिला सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला गया है। पंडाल डिजाइन के चारों ओर टेराकोटा के टुकड़े राज्य की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं।

पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित थी झांकी
गौरतलब है कि साल 2022 में केंद्र ने दिशानिर्देशों का पालन न करने के लिए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए पश्चिम बंगाल द्वारा प्रस्तावित नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी भारतीय राष्ट्रीय सेना की झांकी को खारिज कर दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था

 

New Delhi, PTI. Today 74th Republic Day is being celebrated across the country. PM Modi and President Draupadi Murmu reached the duty path with the chief guest. The tableaux in the Republic Day parade have depicted the strength of the country and the different cultures. The tableaux of different states of the country were based on a special theme as usual. In this episode, the tableau of West Bengal has prominently introduced its cultural Durga Puja. He has given the message of greatness of women through Durga Puja.

Features of tableau of Bengal

Women dressed in white saris with red borders, Dhak, Dhunuchi and saluting the mother were seen in the tableau presentation. They all came alive on the cultural duty path of Durga Puja as West Bengal displayed its Republic Day tableau in a festive spirit.The tableau also showcased local art and culture, officials said. The float was made in typical pandal style. As seen every year during Durga Puja in West Bengal and other states.

Durga Puja included in UNESCO’s Intangible Cultural Heritage list

In the tableau of West Bengal, the artistes, mostly women, played “Dhaak”. So there the rest of the cast rocked “Dhunuchi”. All the artistes were in high spirits during the tableau as the spirit of Kolkata descended on the ceremonial boulevard. The Durga Puja of Kolkata has been included in the UNESCO Intangible Cultural Heritage list. So on the other hand, women empowerment has also been highlighted in the tableau of West Bengal. The terracotta pieces around the pandal design showcase the art and culture of the state.

Earlier the tableau was based on Netaji Subhash Chandra Bose
Significantly, in the year 2022, the Center had rejected the tableau of Netaji Subhash Chandra Bose and his Indian National Army proposed by West Bengal for the Republic Day program for not following the guidelines. After which Chief Minister Mamata Banerjee wrote a letter to Prime Minister Narendra Modi in protest against this.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *