Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रध्वज को दी गई सलामी, मंत्रमुग्ध कर गई बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को बिरसानगर ज़ोन नंबर 6बी स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बिरसानगर थाना प्रभारी श्री अमित कुमार चौधरी और भाजपा प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले के स्वागत के साथ हुई।

मुख्य अतिथि के साथ स्कूल की सचिव श्रीमती जयंती शांता, प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार घोष, निदेशक श्री जयंती शुभम सर, कोषाध्यक्ष श्री जयंती रमन सर और स्कूल के सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।राष्ट्रगान के साथ, सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने ध्वज को सलामी दी।

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मुख्य अतिथि और उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने एक प्रभावशाली भाषण भी दिया जिसने सभी पर गहरी छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *