Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के शिमला गांव में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन

नालसा व झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा खरसावां के शिमला गांव में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नशा उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गई।

साथ ही सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं को जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएलवी लक्ष्मी गुन्दुवा, अमर सिंह सुरीन, मुकेश कुमार साहू, दिनेश कुंभकार, आलोक साहू, सचिन तियु, आंगनबाड़ी सेविका ललिता महाली, वार्ड सदस्य संजू महाली, समाजसेवी सोनाराम महतो, कुंती बहन आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *