Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा कोल्हान डीआईजी को पत्र सौंप डोडा की अबैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग

कोल्हान के सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दालग्राम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मंडल ने नशीले पदार्थ डोडा के अबैध कारोबार बंद करने की मांग करते हुए बुधवार को कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी को एक पत्र सौंपा है।

डीआईजी को सौंपे गए पत्र में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मंडल ने कहा है कि बीते दो दिसंबर को पानला से अपने घर आने के दौरान चावलीबासा में एक मारूति वाहन पर कुछ लोगों द्वारा करीब पांच सात बोरा में संदिग्ध वस्तु लोड किया जा रहा था।जब मैं उन लोगों से बोरा के भरे वस्तु के बारे में पुछा तो वे लोग बताया बोरा में डोडा है और उनलोगों ने मेरे साथ धक्का मुक्की करके मारूति गाड़ी को लेकर फरार हो गया।

उन्होने कोल्हान डीआईजी को सौंपे पत्र में कहा है कि चार दिसंबर को शाम 4:58 बजे दिलिप साहू नामक व्यक्ति ने फोन के माध्यम से धमकी दिया कि डोडा के अबैध कारोबार के खिलाफ जो आवेदन दे रहे हो बहुत गलत कर रहे हो। सुधर जाओ वरना परिणाम भूगतने के लिए तैयार रहो। उन्होने डीआईजी से उक्त गाड़ी की जांचकर तथा डोडा कारोबारी दिलिप साहु पर कारवाई करने की मांग की है।

Social worker submits letter to Kolhan DIG demanding Doda ban on illegal business

Social worker Sandeep Mandal, a resident of Dalgram of Chandil sub-division area under Seraikela Kharsawan district of Kolhan, has submitted a letter to the DIG of Kolhan division on Wednesday demanding to stop the illegal trade of drug Doda.In the letter submitted to the DIG, social worker Sandeep Mandal has said that while coming to his home from Panla on December 2, some people were loading suspicious items in about five-seven sacks on a Maruti vehicle in Chawalibasa. When I asked people about the contents of the sack, they told me that there was Doda in the sack and they pushed me and ran away with the Maruti car.

In the letter submitted to Kolhan DIG, he has said that on December 4 at 4:58 pm, a person named Dilip Sahu threatened through phone that if you are applying against the illegal business of Doda, you are doing a very wrong thing. Improve yourself or be prepared to face the consequences. He has demanded the DIG to investigate the said vehicle and take action against Doda businessman Dilip Sahu.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *