Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : बारिश से मूर्तिकार परेशान, गणेश प्रतिमाएं को सुखाने के लिए गैस-लकड़ी का सहारा

जमशेदपुर शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मूर्तिकारों की परेशानी बढ़ गई है। गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी, लेकिन बारिश के चलते अब तक मूर्तियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। प्रतिमाएं ठीक से नहीं सूख पाने के कारण मूर्तिकारों को गैस जलाकर और लकड़ी का सहारा लेकर मूर्तियों को सुखाना पड़ रहा है।

मूर्तिकारों का कहना है कि बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। हर साल गणेश पूजा और दुर्गा पूजा से पहले मूर्तियां समय पर तैयार हो जाती थीं, लेकिन इस बार बारिश ने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं को समय पर न सुख पाने की वजह से गैस और लकड़ी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे लागत भी बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, 1 लाख से लेकर 4 लाख रुपये तक की प्रतिमाएं इस समय अधूरी पड़ी हैं। लगातार गैस जलाकर सुखाने से मूर्तिकारों की जेब पर भी बोझ बढ़ गया है। प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के लिए मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। मूर्तिकार अजय मलिक और सागर मलिक ने बताया कि वे लगातार गैस जलाकर प्रतिमाओं को सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में काफी खर्च बढ़ गया है और समय पर प्रतिमाएं तैयार न होने का खतरा भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *