चक्रवातीय तूफान मिचॉंग की हल्की सी बारिश ने कपाली की सड़क को बना दिया तालाब,कोई जनप्रतिनिधि इसका सूध लेने वाला नहीं
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के सड़कों की स्थिति जर्जर है आए दिन स्कूली बच्चों से लेकर आने-जाने वाले लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं।इस क्षेत्र की ज्यादातर सड़के निर्माणाधीन है लेकिन पिछले कई महीनौ से निर्माण कार्य चल रहा है।

दो दिन से गिर रहे पानी से स्थिति और बद से बदतर हो गई है आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ठेकेदार समय पर कार्य को पूरा नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासी शरद दास ने बताया की इस क्षेत्र का कोई भी जनप्रतिनिधि इनकी शुध लेने वाला नहीं है। जब से कपाली को नगर परिषद घोषित किया गया है तब से स्थिति और जर्जर होती नजर आ रही है इससे तो अच्छा ग्राम पंचायत ही था। अब यहां की जनता जाए तो जाए कहां।

वही से गुजर रहे राहगीर मोहम्मद दानिश ने बताया कपाली आने से बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जैसे कपाली से लौट के जाइए तो वॉशिंग सेंटर में पहले गाड़ी वाशिंग करवाइए फिर गाड़ी को चेक करिए कहीं कुछ टूट तो नहीं गया बोले तो कपाली की सडके की स्थिति पूरा जर्जर हालत पर है जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका ध्यान देना चाहिए
Light rain of Cyclonic Storm Michong turned Kapali road into a pond, no public representative is able to take notice of it
The condition of the roads in Kapali Municipal Council area of Seraikela-Kharsawan district is dilapidated. Every day people ranging from school children to commuters become victims of accidents. Most of the roads in this area are under construction but construction work has been going on for the last several months. .
T
he situation has gone from bad to worse due to water falling since last two days and people commuting have to face difficulties. Contractors are not completing the work on time. Local resident Sharad Das said that no public representative of this area is going to take care of them. Ever since Kapali has been declared a Municipal Council, the situation seems to be getting worse. Only Gram Panchayat was better than this. Now if the people here go where should they go?

Mohammad Danish, a passerby passing by, said that one has to face a lot of difficulties after coming to Kapali, like if you return from Kapali, then first get the car washed in the washing center and then check the car if anything is broken. If you say, then the roads of Kapali. The condition of the building is in a dilapidated state, public representatives should pay attention to it.
