अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
सरायकेला-खरसावां, 17 नवंबर 2026,
मंगलवार(भाग्य सागर)

समाहरणालय सभागार में आज अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई,बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह भी उपस्थित थीं।

बैठक में झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले ‘एक और अवसर कैंप’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने तथा अपने-अपने क्षेत्र के पात्र नागरिकों को कैंप में पहुंचने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

बैठक में बताया गया कि ‘एक और अवसर कैंप’ का उद्देश्य ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अवसर उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा सके हैं। इसके तहत मुख्य रूप से वैसे पात्र नागरिक शामिल हैं, जिनका नाम किसी कारणवश ASDD सूची में चिह्नित हो गया है, जिन्हें दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हो सके तथा वैसे पात्र भारतीय नागरिक, जिन्होंने 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में उनका नाम पंजीकृत नहीं हुआ है।
18 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजन होने वाले कैंप के सम्बन्ध में

जिला प्रशासन द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, BLA-2 एवं आम नागरिकों से अपील किया गया कि इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें।
