Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के चमरुडीह में बिजली तार की चपेट में आकर बैल की मौत एवं बैल को बचाने के प्रयास में युवक झुलसा

खरसावां के चमरुडीह गांव में बिजली तार की चपेट में आकर बैल की मौत हो गयी वही बैल को बचाने के प्रयास में युवक झुलस गया। चमरुडीह गांव के दशरथ महतो का बैल बिजली के पोल के संपर्क में आने से मूर्छित होकर गिर गया।

वहीं बैल को बचाने में दशरथ महतो का पुत्र संजीत महतो भी मूर्छित हो गया। तत्पश्चातआनन फानन में स्थानीय लोगों ने किसी तरह संजीत महतो को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले गये। खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय को जैसे ही जानकारी मिली तुरंत वे अस्पताल पहुंचकर संजीव महतो की बेहतर चिकित्सा  के लिए डॉक्टर से बातचीत किया।

श्री सीय ने बिजली विभाग के पदाधिकारी के साथ संपर्क कर बैल के मौत की जानकारी देने के बाद बैल के मालिक दशरथ महतो को यथाशीघ्र मुआवजा देने का आग्रह किया एवं इलाज के लिए संजीत महतो को सहयोग करने के लिए बिजली विभाग के पदाधिकारी के साथ बातचीत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *