Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

“Animal” ने तोड़े कमाई के सारे रिकाॅर्ड, 600 करोड़ का आंकड़ा पार

मुंबई  रणबीर कपूर अभिनीत एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी।

फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आठवें दिन तक की कमाई का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 600.67 करोड़ रुपये कमाए। कंपनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता जारी है।” सिनेमाघरों में जहां ‘एनिमल’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं आलोचकों एवं दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म को स्त्रीद्वेषपूर्ण और हिंसक बताते हुए इसकी आलोचना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *