Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : घर के बाहर बेचते थे बैग, अंदर चला रहे थे गन फैक्ट्री…

जमशेदपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार को डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने आठ घंटे तक चले छापेमारी अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लखिंदर सरदार और उसका एक सहयोगी शामिल है। मौके से छह पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण और तीन लेथ मशीनें जब्त की गईं। घटनास्थल सोनारी के टीलब भट्टा टीओपी से मात्र 20 फीट की दूरी पर है।

पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी समीर सरदार फरार है, जिसकी तलाश में ओडिशा और सरायकेला के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पूछताछ में लखिंदर सरदार ने कबूल किया कि यह गन फैक्ट्री पिछले एक साल से संचालित हो रही थी। हथियार बनाने का काम मृत अपराधी टीलब सरदार के मकान में चल रहा था। आरोपियों ने दुकान के सामने बैग बेचने का ढोंग रचकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी थी।

डीएसपी मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। समीर सरदार बिहार के ग्राहकों को पिस्टल की सप्लाई करता था। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीती देर रात तक छापेमारी और जब्त सामान को ट्रक में ले जाने की प्रक्रिया जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *