Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कल सम्मिलनी सरायकेला ने ओड़िया भाषा के संरक्षक दिवंगत प्रबोध साहू(सुधीर साहू)की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का किया आयोजन

आज उत्कल सम्मिलनी सरायकेला ब्लॉक शाखा द्वारा ओड़िया भाषा के संरक्षक दिवंगत प्रबोध साहू(सुधीर साहू)की आत्मा की शांति हेतु उनके पैतृक स्थान कंसारी सही में एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर सम्मिलनी की ब्लॉक शाखा अध्यक्ष श्री सुदीप पटनायक द्वारा उनके फ़ोटो चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत उपस्थित सदस्यों एवं साही के लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से दो मिनट की मौन प्रार्थना किया ।

इस अवसर पर श्री पटनायक ने कहा कि दिबांगत श्री साहू एक समाज सेबी,ओड़िया भाषा की प्रचारक व संरक्षक एक अच्छे ओड़िया लेखक एवं गालपिक थे ।उनका ओड़िया भाषा,संस्कृति एवं परंपरा से बहुत लगाव था ।उनके निधन से ओड़िया जाती कीअपूरणीय क्ष्यति हुआ है ।उन्हें शत शत नमन करते हैं ।इस अवसर पर सम्मिलनी की जिला परिदर्शक श्री सुशील सारंगी,चिरंजीवी महापात्र,परशुराम कबि,सामाजिक कार्यकर्ता व ओड़िया संगठक श्री दुखु राम साहू ,श्री कालिया साहू,श्री चंदन(मुन्ना) साहू, शुखदेव महाराणा अन्य लोगों ने बारी बारी से श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *