राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मिले पूर्ण बहुमत के बाद खुटपानी में पूर्व मंत्री बडकुवर गागाराई एवं पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के नेतृत्व में निकाला गया विजय जुलूस
चाईबासा : राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मिले पूर्ण बहुमत के बाद खुटपानी में पूर्व मंत्री बडकुवर गागाराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी, एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर खुशी मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वडकुवर गागाराई ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है और यह केवल शुरुआत है इसी तर्ज पर 2024 में केंद्र में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है।

इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा तीन राज्यों के परिणाम बहुत ही अच्छी हुआ इसलिए मैं तीन राज्यों के जनता को धन्यवाद देता हूं उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को नकारते हुए मोदी जी के गारंटी पर भरोसा जताया है। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बडकुवर गागाराई, खरसावां के विधायक मंगल सिंह सोय, बवलु शर्मा, सीनाराम कुम्हार, सनी पासवान, मंगल सिंह वानरा, सुभाष पाडेया, नारायण सिंह बानरा, मगेत गीप, सुदाम हाईबुरु, बहुत संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

