भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सरायकेला प्रखंड के जुमाल पंचायत का किया दौरा
सरायकेला ग्राम प्रवास कार्यक्रम के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी नेता रमेश हासदा ने जुमाल पंचायत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र का कनेक्टिंग रोड जर्जर ही चुका है।

लोग टूटी फूटी सड़क पर यात्रा करने की विवश है। बुद्बा व विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने पंचायत में ग्रामीणों के समस्या सुनी और समाधान का भरोसा दिया। दौर के क्रम में सीताराम हासदा, चतुर हेंब्रम , दुखी सामड, लालचंद महतो, और पप्पू ज्योतिषी मौजूद थे।

