Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप लिए भारतीय टीम का ऐलान: उदय सहारन को सौंपी कप्तानी, 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका में होगा टूर्नामेंट

अंडर -19 मेंस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने मंगलवार को 15 प्लेयर्स का स्क्वाड जारी किया है। जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने उदय सहारन को कप्तान चुना है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका के 5 वेन्यू पर 19 जनवरी से 11 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जिसमें कुल 41 मैच होंगे। भारतीय दल में 15 चयनित खिलाड़ियों के अलावा, 3 स्टैंडबाय प्लेयर्स को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, 4 एक्स्ट्रा रिजर्व प्लेयर्स भी हैं। रिजर्व खिलाड़ी टीम के साथ साउथ अफ्रीका नहीं जाएंगे।

4 ग्रुप में 16 टीमों के बीच होगा मुकाबला
इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में होगा। 4 ग्रुप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रुप की टॉप 3 टीम सुपर-6 के लिए क्वालिफाइ करेंगी। सुपर 6 में 6-6 टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों के बीच सेमीफाइनल होगा और जीतने वाले दोनों देशों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड
अर्शिन कुलकर्णी (महाराष्ट्र), आदर्श सिंह (उत्तर प्रदेश), रूद्र मयूर पटेल (गुजरात), सचिन दास (महाराष्ट्र), प्रियांशु मोलिया(बड़ौदा), मुशीर खान (मुंबई), उदय सहारन (कप्तान) (पंजाब), अरवेल्ली अवनीश राव (हैदराबाद), सौम्य कुमार पांडे (वीसी) (मध्य प्रदेश), मुरुगन अभिषेक (हैदराबाद) इन्नेश महाजन (WK)(हिमाचल प्रदेश) , धनुष गौड़ा (कर्नाटक) , आराध्या शुक्ला (पंजाब), राज लिम्बनी (बड़ौदा) और नमन तिवारी (उत्तर प्रदेश)
*स्टैंडबाय खिलाड़ी:* प्रेम देवकर (मुंबई), अंश गोसाईं (सौराष्ट्र) और मो. अमान (उत्तर प्रदेश)
रिजर्व खिलाड़ी: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश और किरण चोरमले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *