आदित्यपुर में खुला इकोनॉमिक बजट माॅड्यूल का डू अप बाई होमलेन का पहला फ्रेंचाइजी सेंटर
आदित्यपुर : घर बनाने से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है उसका इंटीरियर..किचेन, वार्डरोब से लेकर घर के एंटरटेनमेंट एरिया तक का इंटीरियर डिजाइन काफी खर्चीला हो जाता है.देश का मध्य वर्ग चाहता है कि वह कम से कम बजट में अपने घर को बेहतर बना ले. लेकिन माॅड्यूलर किचेन और होम इंटीरियर के महंगे ब्रांड तक उस वर्ग की पहुंच नहीं हो पाती.इसी के मद्देनजर डू अप(Doowup) बाई होमलेन(Homelane) ने जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के टाटा कांड्रा मेन रोड पर अपना पहला डीलर सेंटर आज खोला है.पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आज इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शहर के नौकरीपेशा मध्य वर्ग के लिए उपयोगी पहल है. कुणाल ने कहा कि हर इंसान चाहता है कि वह अपने बजट में घर को बेहतर बना ले.

डूअप बाई होमलेन बैंगलोर बेस्ड फर्म है जिसके वीपी तनुज हैं.आज उद्घाटन कार्यक्रम में तनुज ने अपनी कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का उद्देश्य मध्य वर्ग को कम बजट में बगैर क्वालिटी से समझौता किए बगैर महंगे ब्रैंड की ही तर्ज पर खूबसूरत इंटीरियर उपलब्ध कराना है.उन्होंने बताया कि बैंगलोर में डू अप के तीन सेंटर हैं.आदित्यपुर में उनका पहला डीलर सेंटर खुला है,वहीं आने वाले दिनों में कोलकाता, हैदराबाद और अन्य तिरुपति में फ्रेंचाइजी सेंटर खुलेगा.

तनुज ने बताया कि बैंगलोर और दिल्ली में उनकी फैक्ट्रियां हैं जहां से प्रोडक्ट्स आते हैं.जो लोग डू अप से इंटीरियर के लिए संपर्क करते हैं उन्हें टू डी और थ्री डी डिजाइन दिखाई जाती है.डिजाइन के पैसे नहीं लिए जाते.डिजाइन अप्रूवल होने पर घर पर कोई काम नहीं होता बल्कि फैक्ट्री से प्रोडक्ट आते हैं जिन्हें चार लोगों की टीम आकर पंद्रह बीस दिनों के भीतर घर में इंस्टाॅल कर देती हैं.अगर तय समय के अंदर नहीं होता है तो कंपनी हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से रेंट पे करती है.

आदित्यपुर डीलर सेंटर के पार्टनर रौशन अग्रवाल ने बताया कि जमशेदपुर जैसे शहर के लिए यह बहुत ही सफल माॅडल साबित होगा.यहां लोगों को दस साल की वारंटी मिलेगी.इकोनॉमिक होने की वजह से टू बी एच के या थ्री बी एच के फ्लैट के ओनर्स इसे पसंद करेंगे.
