सरायकेला एवरेस्ट क्लब द्वारा छोटा मकर पर्व के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
सरायकेला, एवरेस्ट क्लब मुण्डा टांड, सीनी के और से छोटा मकर पर्व के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू की गई। फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन जनजातीय मामलों मंत्री सह कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव संजय वासु, पूर्व जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां रामनाथ महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मुखिया दशरथ माहली, भारतीय जनता पार्टी सरायकेला पूर्व भाग के मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, ग्राम प्रधान मीहिशर, सांसद प्रतिनिधि मुरली प्रधान, अशोक महतो, तपन डीगारा, वासुदेव महतो, संतोष महतो, चितन महती, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मार कर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन किया, मौके पर केंद्र मंत्री के निजी सचिव संजय वासु ने कहा कि खेल और कला संस्कृति हमारे जिले की पहचान है खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें । सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा भारत सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दे रहा है ताकि उन्हें खेल मैं पहचान मिले खिलाड़ी अपने लक्ष्य और अनुशासन के साथ खेल कर राज्य राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश महतो ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की भी युवक की प्रतिभा को तराशने का काम भारत सरकार कर रही है युवाओं की खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक मौका मिल सके इस उद्देश्य से हर साल छोटा मकर पर्व की शुभ अवसर पर एवरेस्ट क्लब के और से फुटबॉल प्रतियोगिता किया जाता है उन्होंने कलव के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया ।

इस दौरान मुख्य रूप से केंद्र मंत्री निजी सचिव संजय वासु, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मुखिया दशरथ माहली, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, सांसद प्रतिनिधि मुरली प्रधान अशोक महतो, मीहिशर, वासुदेव महतो संतोष महतो, तपन डीगारा, हजारों संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे।
