Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत ,पंचायत बाडागुंटियाँ,गाँव चेन्डेया, टोला जम्बुई में सड़क की सुविधा नहीं रहने के कारण सरकार के जन कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा

पश्चिम सिंहभूम जिला कोल्हान, खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत ,पंचायत बाडागुंटियाँ,गाँव चेन्डेया, टोला जम्बुई सुदूरवर्ती क्षेत्र होने से सरकार के जन कल्याणकारी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क मार्ग की सुविधा नहीं रहने के कारण शिक्षा, स्वास्थ ,पानी ,राशन, और मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है सड़क की सुविधा नहीं रहने के कारण सरकार के जन कल्याणकारी योजना का लाभ हमारे गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

शिक्षा की व्यवस्था सही नहीं होने का कारण सुदूरवर्ती इलाका में छोटे-छोटे बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही है।बहुत से बच्चे ड्रॉपआउट हो रहे हैं।बच्चों का भविष्य अंधकार पर है।उबड़ खाबड़ सड़क होने के कारण जंगल होते हुए मुख्य सड़क आठ किलोमीटर होने का कारण ग्रामीणों को अस्पताल की सुविधाओ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्भवती महिलाओं को भी सड़क नहीं रहने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंचती है बीमार हालत पर मरीजों को खटिया से जंगल से उतारना पड़ता है।पीने का पानी का भी काफी असुविधा होने का कारण ग्रमीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सोलर पैनल के तहत पाइप लाइन से गाँव तक नल कनेक्शन लाया गया है एक नल कनेक्शन होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की भीड़ लगे रहती है धूप नही होने से सोलर पैनल काम नही करता है और पानी की किल्लत हो जाती है। छोटे-छोटे बच्चों के आंगनवाड़ी की सुविधा नहीं रहने के कारण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

बहुत से ग्रमीणों का आवास नहीं रहने के कारण हमारे आदिवासी लोग झोपड़ी में रहते है जो रहने लायक भी नहीं है।झोपडी के अन्दर साँप बिच्छू जंगली जानवरों का भी खतरा होता है।बहुत से लोग जंगली जानवरों का और साँप बिच्छू का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीण जनताओं का कहना है सुदूरवर्ती इलाका में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, जैसे सरकार के आप की योजना,आप की सरकार ,आप के द्वार,के तहत अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड,ग्रमीण जनताओं को समय पर मिल सके।ग्रामीणों का कहना है झारखंड सरकार खूंटपानी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र चेन्डेया,जम्बुई,नाचरिया गाँव पर भी फोकस करें।मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सभी ग्रमीण जनताओं के साथ बैठक कर मूलभूत सुविधाओं को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *