Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अस्तित्व का मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर तथा पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

आदित्यपुर 2 रोड नंबर 19 स्थित आदिवासी कल्याण समिति क्लब में अस्तित्व का मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर तथा पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सक के रूप में आदित्यपुर की प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रेणु शर्मा ने मरीजों का जांच कर के जरूरत अनुसार दवा का भी वितरण किया।

लगभग 120मरीजों को चिकित्सीय सलाह दिया गया।इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा के दौरान 36 मोतियाबिंद के मरीजों का चयन किया गय जिनको 23 तारीख को पूर्णिमा नेत्रालय ले जाया जाएगा फिर ऑपरेशन के बाद घर पहुंचा दिया जायेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्तित्व की सक्रिय सदस्य ज्ञानवी देवी,बैजयंती बारी,अनिता देवी,किरण देवी,लाल बाबू सरदार, खिरोद सरदार,देव प्रकाश देवता,अरुण आचार्य इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *