सरायकेला प्रखंड के मुण्डा टाड पंचायत के ग्राम शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक
सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत मुण्डा टाड पंचायत के ग्राम शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, मुण्डा टाड ग्रामीणों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक हुआ। सीनी आर पी एफ बेरक से उलीडीह तक की 3,5 किलोमीटर की सड़क निर्माण का कार्य का हरी झंडी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने जनजातीय मंत्री सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा जी को सभी ने एक स्वर में आभार व्यक्त किया एवं बधाई दिया है। ग्रामीणों के बीच आज बहुत हास्यलस के साथ खुशी मनाया एक दूसरे लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो ने कहा की सड़क का निर्माण करने का मांग वर्षों से था केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने जनता की समस्याओं को देखते हुए अपने सांसद निधि से करवाने का घोषणा करके एक हम सब ग्रामीण को एक नया साल का तोहफा दिए है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी को सरायकेला प्रखंड भाजपा कमेटी के तमाम कार्यकर्ता की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

पंचायत के मुखिया दशरथ माहली ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रहा है कि मेरा पंचायत का एक बड़ा समस्या समाधान केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने कर दिया।इसके लिए मैं पंचायत के जनता के ओर से आभार व्यक्त एवं धन्यवाद देता हूं। साथ में रेल मंत्री जी को भी धन्यवाद देता हूं क्योंकि एकमात्र रास्ता रेलवे के अंडर ब्रिज है जिसमें बरसात की दिनों में पानी भर जाता है ग्रामीणों को बरसात के दिनों में सिनी सरायकेला मुख्यालय जाने यात्रा करने के लिए परेशान होता था इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, मुखिया दशरथ माहली, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अशोक महतो, शिवचरण महतो, रमेश महतो, राजू मोदी, रीना माहली, चितन महती, शंभू महतो, दुर्योधन प्रधान, फागु महतो, बहादुर महतो, ढेर सारे महिलाओं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
