Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अभी बदलता रहेगा मौसम का मिजाज, झारखंड में 21 दिसंबर तक और गिरेगा पारा

झारखंड में 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है। मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 और 20 दिसंबर के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

झारखंड में धीरे-धीरे ठंड (Cold) अपनी रंगत में आ रही है। दिन में खिली-खिली धूप और सुबह तथा शाम से अधिक ठंड। यूं ही मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। 22 दिसंबर के बाद एक-दो दिनों के लिए न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, इस दौरान आकाश में हल्का बादल रहने का अनुमान है।

बारिश का कोई अनुमान नहीं
अभी मौसम शुष्क ही रहेगा। 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है। मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 और 20 दिसंबर के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 20-21 की तापमान एक-दो डिग्री] गिर सकता है, दो दिनों तक राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर चल सकती है।

कोहरा 22 दिसंबर को तापमान चढ़ सकता है। सुबह में कोहरा रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। न्यूनतम तापमान सात से 11 डिग्री सेसि के बीच चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान शहरी क्षेत्रों की तुलना में दो से तीन डिग्री कम रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *