Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के ग्राम छेलकानी में तीन दिवसीय अन्नपूर्णा पूजा का श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजन

राजनगर प्रखंड के ग्राम छेलकानी में तीन दिवसीय अन्नपूर्णा पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजन।राजनगर प्रखंड के ग्राम छेलकानी में मां अन्नपूर्णा पूजा कमेटी की ओर से भक्ति एवं आस्था के साथ मां अन्नपूर्णा पूजा का आयोजन। मंदिर में विधि विधान के साथ शिव पार्वती की मूर्ति स्थापित कर पुजारी ने मंत्र उच्चारण कर भक्तों ने परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना किये।

पूजा करने के लिए सैकड़ो भक्तों की भीड़ उम्र पड़ी , भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर जीवन की रोग मुक्त एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। पुराणों के अनुसार जब पृथ्वी पर पानी खत्म होने लगा तब लोगों में हाहाकार मच गया इसी के कारण सभी ब्रह्मा , विष्णु , भगवान की आराधना की और अपनी समस्या कहीं , तब दोनों भगवानों ने शिवजी को योग निद्रा से जगाया गया और संपूर्ण समस्या से अवगत कराया, समस्या की गंभीरता को जाने इसके निवारण के लिए स्वयं शिव पृथ्वी पर निरीक्षण किया , उस समय माता पार्वती ने अन्नपूर्णा देवी रूप लिया‌।

इस प्रकार शिवजी ने अन्नपूर्णा देवी से चावल भिक्षा में मांगे और उन्हें भूखे पीड़ित लोगों के मध्य वितरण किया, इसी दिन से पृथ्वी पर अन्नपूर्णा पर्व मनाया जाता है जिस घर में मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद रहता है वह किसी प्रकार का अभाव नहीं होती।अन्नपूर्णा देवी की कृपा से भंडार हमेशा भरे रहता हैं।पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष- अनिल पति, सचिव- अरूप पति , कोषाध्यक्ष – मुन्ना पति, सदस्य – सत्य पति , बापी पति, अनुपम पति, रूपेश सडंगी , राकेश पति, संजय पति ,नीतीश पति ,सागर पति , अलोक पति, बादल पति , सुशांत पति , शंकर पति, कुशोध्वज पति , मुनी पति एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान दान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *