Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एन.एम. एल. केरला पब्लिक स्कूल में प्री -प्राइमरी नाइट का हर्षोल्लास के साथ आयोजन

जमशेदपुर:एन.एम. एल. केरला पब्लिक स्कूल में प्री -प्राइमरी नाइट का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्कारशाला की प्रधानाध्यापिका एकता अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक डॉ. श्रीकांत नायर, शैक्षिक निदेशिका डॉ. रचना नायर, सह- निदेशिका श्रीमती शांता वैद्यनाथन प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुरमीत कौर,उप प्रधानाध्यापिका श्रीमती रजनी शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में नन्हें- मुन्हें कलाकारों द्वारा भारत के प्रसिद्ध राज्य केरल की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गयी। बाल कलाकारों द्वारा नाटक, नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया जिसका अभिभावकगण ने भरपूर आनंद लिया। अंत मे मुख्य अतिथि ने बाल कलाकारों के प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी शिक्षिकाओं के मेहनत को खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन उप प्रधानाध्यापिका के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *