Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के दलाईकेला पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आप के द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव

रांची से लौटते ही खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत में आपकी योजना, आपकी की सरकार, आप के द्वार’ कार्यक्रम मैं शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव उपस्थित हुऐ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां स्वास्थ्य शिक्षा विधायक प्रतिनिधि खरसावां एवं जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.वहीं कार्यक्रम में स्टॉल लगा कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन भी लिये गये।

मौके पर कई लाभुकों में सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया. साथ ही लोगों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन भी दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते स्वास्थ्य एवं शिक्षा खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिये ही इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है. प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि राज्य में पिछले दो वर्षों से लोगों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है.जिस कारण राज्य सरकार ने आबुवा आवास योजना की घोषणा की.जिससे गरीब वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा.. स्वास्थ्य शिक्षा प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के जरीये सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को सुगमता के साथ लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने लोगों से इस तरह के कार्यक्रम में पहुंच कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से जिला परिषद कलिचरण बानरा जी, पार्टी के भाग एक भाग दो के अध्यक्ष सचिव महोदय, महिला मोर्चा भाग 1 भाग 2 के अध्यक्ष सचिव महोदिया, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष अरुण जमुदा जी, दुलाल भाई, संगी हेंब्रम जी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण चंद्र प्रधान जी, स्थानीय मुखिया पंचायत समिति अध्यक्ष, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य महोदिया, स्वास्थ्य शिक्षा विधायक प्रतिनिधि खरसावां अनूप सिंह देव, एवं पंचायत के भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *