आदित्यपुर मांझी टोला के पास पत्थर से वार कर घायल करने के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
आदित्यपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित गोमा दुकान मांझी टोला के पास सुकुमार दास,संजयनगर मांझी टोला, थाना आदित्यपुर को बादल गोप एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पत्थर से वार कर घायल कर दिया गया था। उक्त घटना के आलोक में सुकुमार दास की पत्नी संजू दास द्वारा द्वारा आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आदित्यपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्यों द्वारा सघन छापेमारी करते हुए

दिनांक- 22.12.2023 को आदित्यपुर बाजार से अभियुक्त बादल गोप, पे० – बुधु गोप, सा० – सालडीह बस्ती मांझी टोला एवं शिवनाथ गोराई, उर्फ मताल, पे० – सुभाष गोराई, सा० – सालडीह बस्ती मांझी टोला को विधिवत गिरफ्तार कर जेल में भेजा गया।
