Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां, शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे भाजपाई, गोदपुर मैदान में होगा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

भाजपा के विधानसभा कार्यालय में पार्टी की एक बैठक जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से आगामी 1 जनवरी को खरसावां शहीद दिवस के आयोजन पर चर्चा की गई साथ है कृषि प्रदर्शनी की भी सफल बनाने पर जीर दिया गया, बैठक में बताया गया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पारंपरिक तरीके से खरसावां के शहीदी की श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शिरकत करेंगे इसके पश्चात गोदपुर मैदान में कृषि प्रदर्शनों का भी आयोजन किया जायेगा, कृषि प्रदर्शनी में भारत सरकार के प्रभारी कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा शिरकत करेंगे तथा किसानों को संबोधित करेंगे इस कार्यक्रम को भी सफल बनाने पर चर्चा की गई बैठक में मुख्य रूप से केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा के वरीय आप्त सचिव संजय बासु, सिंहभूम लोकसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह देव, दुलाल जी, विवेकानंद प्रधान, प्रकाशमुखी, लाल सिंह सीय, रामनाथ महतो, उत्तम मिश्रा, हीपना सोरेन, प्रशांत महतो, नयन नायक, सुदामा हाईबुरु, मंगल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *