Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वार्षिक गीता यज्ञ के समापन समारोह में केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

विजय तारण आश्रम राम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय गीता जयंती यज्ञ का समापन हुआ समापन में केंद्रीय सरकार के जनजातीय मंत्री सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा शरीक हुए। राम बाबा आश्रम में प्रतिवर्ष अगहन शुक्ल पक्ष एकादशी को वार्षिक गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है जिसका शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ था।

गीता जयंती समारोह में गीता पाठ प्रवचन महाप्रसाद वितरण और आरती के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया इस दौरान काफी संख्या में लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो,सिहभूंम लोकसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *