भाजपा युवा मोर्चा ने कंबल वितरण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
23 दिसंबर 2009 को कुकड़ू के इचाडीह में झाविमो के विजय जुलूस में शहीद स्व० रामप्रसाद महतो, स्व० कालीपद कुमार, स्व० डॉ धनंजय कुमार, स्व० चितरंजन कुमार की याद में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विनोद राय ने 150 गरीब असहाय परिवारों को बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे वह 1 मिनट का मौन रख कर शहीदों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया ।

इस मौके पर भाजपा नेता श्री विनोद राय ने कहा कि 23 दिसंबर का दिन हम सबों के लिए आज भी बहुत पीड़ादायक है। ईचागढ़ के उत्थान के लिए सभी शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है । ईचागढ़ में ईनकी कमी तो कोई पूरा नहीं कर सकता लेकिन उनके सपने का ईचागढ़ बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हूँ ।

कंबल वितरण करने पर श्री राय ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। मानव जीवन का यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिए।
