Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां शहीद स्मारक समिति ने बैठक कर बनाई शहीद दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा

खरसावां शहीद स्थल पर 1 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए खरसावां विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, आदि की उपस्थिति में खरसावां शहीद स्मारक समिति की बैठक हुई इसमें शहीद दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सहित कई मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। खरसावां शहीद वेदो पर सुवह सात बजे से पूजा अर्चना होगी शहीद पार्क के अंदर जूता चप्पल पहन कर प्रवेश पूर्णत वंचित रहेगा इसके अलावे पार्क के अंदर झंडा बैनर लेकर जाना भी प्रतिबंध रहेगा जूता चप्पल रख रखाव के लिए स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी पाक के बाहर एक नियंत्रण कछ बनाने, श्रद्धांजलि देने आने बालों के लिए एक निकासी द्वारा बनाया है चार जगह स्वागत द्वार पांच जगह सीसीटीवी लगेगा। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शहीद स्थल संकल्प लेने व प्रेरणा का केंद्र है समाधि को पवित्रता को बनाए रखना हम सबों का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि खरसावां वीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी जाएगी ताकि शहीदों को आत्मा को शांति प्रदान हो इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, डीआरडीए निदेशक संदीप दीराईबुर, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, प्रमुख मनेद् जामुदा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनीता तापे, सहित ही समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *