ग्राम प्रवास कार्यक्रम के तहत आज 12वें दिन भाजपा नेता रमेश हांसदा ने बीजाडीह पंचायत में किया अपना प्रवास कार्यक्रम
ग्राम प्रवास के कार्यक्रम के तहत आज 12वें दिन भाजपा नेता रमेश हांसदा ने बीजाडीह पंचायत में अपना प्रवास कार्यक्रम किया। रमेश हंसदा ने पंचायत के विभिन्न गांव में घूम घूमकर , घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की ।भाजपा नेता रमेश हंसदा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से अपील की । यहां से लोगों को बताया कि देश मजबूत रहेगा तो राज्य भी मजबूत होगा । गांव भी मजबूत होगा । देश में नौ सालों में काफी देर सारी गरीबों के लिए योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चला रहे हैं।

मुफ्त में अनाज , घर-घर नल योजना। चली योजना उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को काफी वाह हुई है भाजपा नेता रमेश हंसदा ने कहा कि झारखंड के राज सरकार केंद्र योजना को क्रियांवित करने में काफी आनाकानी करतीऔर कोताहि बरत रही है जिस वजह से पूर्व से राज्य की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है ।

सराइकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन को गांव के विकास से मतलब नहीं है । यही वजह राजनगर में डिग्री कॉलेज़ की स्थापना चंपई सोरेन नहीं कर पाए । भाजपा नेता रमेश ने कहा कि इस बार भी नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।रमेश हंसदा का ग्राम प्रवास का कार्यक्रम लगातार 45 दिनों तक चलेगा ।अभी तक रमेश ने 12 पंचायत का भ्रमण कर लिए हैं ।राजनगर प्रखंड में और नौ पंचायत का भ्रमण के बाद सरायकेला प्रखंड का भ्रमण करेंगे। आज सीताराम हांसदा, चतुर हेंब्रम आदि मौजूद थे।
