Categories

October 11, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ग्राम प्रवास कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश हांसदा ने 13 वे दिन कटंगा पंचायत के विभिन्न गांवो का किया दौरा

ग्राम प्रवास कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश हांसदा 13 वे दिन कटंगा पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार किया एवं ग्रामीणों को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए नरेंद्र मोदी जी का साथ देने के लिए भाजपा को मजबूत करने की अपील की ।

भाजपा के आदिवासी नेता रमेश हांसदा ने आज कटंगा पंचायत के कटंगा गांव, बाना ,धोलादी उलीडीह, उपरशिला, भुरकुली, बंधुआ, पोहा आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों के साथ वार्ता किया। रमेश हंसदा ने दौरा के क्रम में देखा की पोहा गांव में सभी सोलर पानी का टावर खराब हो गया। चापाकाल भी खराब हो गया है।

लोग अपने से पैसा खर्चा कर बना कर पानी की व्यवस्था कर रहे है। जिला प्रशासन को तत्काल इस गांव में पानी की व्यवस्था करना चाहिए।
कल 14 वे दिन केंदमुडी पंचायत का प्रवास करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *