झारखंड स्टेट पारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 30 को जमशेदपुर में, 23 जिले के खिलाड़ी होंगे शामिल
जमशेदपुरः योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से जमशेदपुर में पहले झारखंड स्टेट पारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन में सीआईआई यंग इंडियंस का भी सहयोग मिल रहा है. योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह और महासचिव बिपिन कुमार पांडेय का पहली बार हो रहे इस आयोजन में अहम योगदान है. इस चैंपियनशिप में झारखंड के सभी जिलों से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं.

योगासन स्पोट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की झारखंड पारा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी के स्टेट को-ऑर्डिनेटर शुभम यादव ने बताया कि पारा योगासन का आयोजन जमशेदपुर में पहली बार होने जा रहा है. इसका आयोजन साकची आम बगान के पास स्थित अग्रसेन भवन में 30 दिसंबर को होगा इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि समाप्त हो चुकी है. पूरे झारखंड के 23 जिलों से कुल 80 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. सभी प्रतिभागियों

को 29 दिसंबर की शाम को रिपोर्टिंग करने को कहा गया है. इसके लिए सभी प्रतिभागियों को ओरिजिनल आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाणपत्र के साथ आने को कहा गया है. हालांकि शहर से बाहर के प्रतिभागी
एक दिन पहले आएंगे, जबकि शहर के प्रतिभागी टूर्नामेंट के दिन ही शामिल हो सकते हैं. यह
चैंपियनशिप 4 कैटेगरी में होगी. ब्लाइंड कैटेगरी में अंडर 20 और 20 साल से ज्यादा उम्र के महिला
और पुरुष प्रतिभागी, डीफ कैटेगरी में अंडर 17 और
17 साल से उपर, ओएच ए कैटेगरी में अंडर 20 और
उससे ज्यादा उम्र के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे.इनके लिए दिव्यांगता का पैमाना 50 से 75 प्रतिशत निर्धारित है. इसके अलावा ओएचबी कैटेगरी में भी अंडर 20 और उससे ज्यादा उम्र के 75 प्रतिशत से ज्यादा
डिसेबिलिटी वाले प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे.ट्रेडिशनल योगासन की हर कैटेगरी में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रांज मेडल दिए जाएंगे।

इस तरह चैंपियनशिप में 16 गोल्ड, 16 सिल्वर और 16 ब्रॉज मेडल विजेताओं को मिलेगा. इसके तहत महिला श्रेणी में 24 और पुरुष श्रेणी में 24 सहित कल 48
पदक बांटे जाएंगे. चैंपियनशिप का सेमी फाइनल और फाइनल 15- 15 सेकंड का होगा, जिसमें प्रतिभागियों के पास 2-2 आसन का विकल्प रहेगा. झारखंड पारा
योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज कुमार यादव हैं. इस आयोजन में सीआईआई यंग इंडियंस की अंकिता नरेडी, शिल्पा धानुका, मृदुल गोयल और कौशिक मोदी का भी अहम योगदान है

Jamshedpur: The first Jharkhand State Para Yogasana Sports Championship is going to be organized in Jamshedpur by Yogasana Sports Association of Jharkhand. CII Young Indians is also getting support in this event. Yogasan Sports Association of Jharkhand President Sanjay Singh and General Secretary Bipin Kumar Pandey have an important contribution in this event being held for the first time. Participants from all the districts of Jharkhand are participating in this championship. Shubham Yadav, State Coordinator of Jharkhand Para Yogasana Sports Promotion Committee of Yogasana Sports Association of Jharkhand, said that Para Yogasana is going to be organized for the first time in Jamshedpur. It will be organized on 30th December at Agrasen Bhawan located near Sakchi Mango Garden. The registration date for this has ended. A total of 80 participants from 23 districts across Jharkhand have registered themselves. all participants
Have been asked to report on the evening of 29th December. For this, all the participants have been asked to come with the original Aadhar card and disability certificate. Although out-of-town participants
Will come a day before, whereas city participants can join on the day of the tournament itself. it
The championship will be held in 4 categories. Women under 20 and above 20 years of age in blind category.
And male participants, under 17 in deaf category and
Above 17 years, Under 20 in OH A category and
Participants older than that age will be able to participate. The disability criteria for them is fixed at 50 to 75 percent. Apart from this, more than 75 percent of the age group under 20 and above are also in OHB category.
Participants with disability will be able to participate. 1 gold, 1 silver and 1 bronze medal will be given in each category of traditional yoga. like this
The winners of the championship will get 16 gold, 16 silver and 16 bronze medals. Under this, 48 candidates including 24 in women’s category and 24 in men’s category were selected.
Medals will be distributed. The semi-final and final of the championship will be of 15 seconds each, in which the participants will have the option of 2-2 postures. Jharkhand mercury
Manoj Kumar Yadav is the chief patron of Yogasan Sports Promotion Committee. Ankita Naredi, Shilpa Dhanuka, Mridul Goyal of CII Young Indians participated in this event. And Kaushik Modi also has an important contribution
