*झारखंडः नये साल पर खूब छलका जाम, 2 दिन में बिकी 53 करोड़ की शराब, रांची टॉप पर*
नववर्ष 2024 के स्वागत में राज्य में जमकर जश्न मनाया. इस दौरान शराब के शौकीनों ने जमकर जाम से जाम टकराया. 2023 की विदाई और 2024 के स्वागत को लेकर राज्य में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई. नये साल के पहले दिन 1 जनवरी 2024 को राज्यभर में करीब 22 से 24 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई. रांची में ही साल की पहली तारीख को लगभग 3-4 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई.मौके पर लोग जश्न मनाते नजर आए. इस दौरान झारखंड के लोग करोड़ों की शराब पी गए. 31 दिसंबर 2023 को राज्यभर में करीब 29 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है तो इसके अगले दिन 22 से 24 करोड़ रुपए की शराब बिकी. इस तरह नये साल के मौके पर महज दो दिनों में 53 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. सिर्फ रांची में ही 31 दिसंबर को करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए की शराब बिकी है.

There was massive celebration in the state to welcome the New Year 2024. During this period, liquor lovers clashed with each other. A huge crowd was seen at liquor shops in the state to bid farewell to 2023 and welcome 2024. On the first day of the new year, January 1, 2024, liquor worth about Rs 22 to 24 crore was sold across the state. In Ranchi itself, liquor worth Rs 3-4 crore was sold on the first day of the year. People were seen celebrating on the spot. During this period, people of Jharkhand drank liquor worth crores. On December 31, 2023, liquor worth about Rs 29 crore was sold across the state, while on the next day liquor worth Rs 22 to 24 crore was sold. In this way, on the occasion of New Year, liquor worth Rs 53 crore was sold in just two days. In Ranchi alone, liquor worth Rs 4.5 crore was sold on 31st December.
