*लोकसभा चुनाव 2024: धनबाद से टिकट को ले सांसद पीएन सिंह का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले*
धनबाद : 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से बीजेपी के टिकट को लेकर लगातार तीन बार जीते मौजूदा सांसद पी एन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे अभी संसदीय चुनावी राजनीति की ऐसी चौखट पर खड़े हैं जहां से अंदर भी जा सकते हैं या बाहर भी रखे जा सकते हैं। यह सबकुछ पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है। यदि उन्हें टिकट नहीं मिला तो इसका कारण अनुभव और सक्रियता में कमी नहीं बल्कि उम्र होगी। सांसद पीएन सिंह पार्टी के धनबाद से विधायक राज सिन्हा की ओर पत्रकारों लिए आयोजित सालाना वनभोज सह मिलन समारोह में पत्रकारों द्वारा द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

उनसे जब पूछा गया कि यदि उनका टिकट कटा तो किसी स्थानीय दावेदार का समर्थन करेंगे या बाहरी का ? क्योंकि कयासबाजी चल रही है कि पूर्वी जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक (पश्चिमी जमशेदपुर के पूर्व बीजेपी विधायक) सरयू राय धनबाद से दावेदारी के लिये जोर लगा रहे हैं। वे खुद को आपका विकल्प बता रहे हैं। इस पर सांसद ने कहा- मुझसे सरयू राय की तुलना नहीं की जा सकती है। मैं तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रहा हूं। सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहा हूं। बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुका हूँ। सरयू राय को राजनीति में स्थापित करने में भी मेरा योगदान रहा है। किस दावेदार को टिकट मिलेगा यह पूरी तरह नेतृत्व पर निर्भर करता है। जहां तक स्थानीय दावेदार को समर्थन का सवाल है तो ऐसे दावेदार को खुद आगे आकर मोर्चाबंदी करनी होगी।

#कौन_हैं_सरयू_राय :
सरयू राय अभी जमशेदपुर पूर्व सीट से निर्दलीय विधायक हैं। 2019 के झारखंड विधान सभा चुनाव से पहले वे बीजेपी को छोड़ जमशेदपुर पूर्व सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को परास्त कर के विधायक बने। दिसम्बर 2019 तक वो जमशेदपुर पश्चिम सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे। 2014 के चुनाव में वे कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को हराकर निर्वाचित हुए। चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत में आई बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री बने रघुवर दास। इस सरकार में केबिनेट मंत्री बने सरयू राय।

सरयू राय ने ही 1994 में सबसे पहले पशुपालन घोटाले का भंडाफोड़ किया था। बाद में इस घोटाले की सीबीआइ जांच हुई। राय ने घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने को उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष किया। इसके चलते राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत दर्जनों नेताओं व अफसरों को जेल जाना पड़ा। सरयू राय ने ही संयुक्त बिहार में अलकतरा घोटाले का भी भंडाफोड़ किया था। इसके अलावा झारखंड के खनन घोटाले को उजागर करने में भी सरयू राय की अहम भूमिका रही। इसके बावजूद धनबाद की चुनावी राजनीति में वे ‘ बाहरी ‘ माने जाते हैं। हालांकि वे दामोदर नदी प्रदूषण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर धनबाद का दौरा करते रहे हैं। उनके समर्थक मानते हैं कि सरयू राय को धनबाद की नब्ज की पकड़ है। मगर उनसे कहीं बेहतर पकड़ की दावेदारी विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत कुछ अन्य लोग भी कर रहे हैं.

Dhanbad: In the 2024 Lok Sabha elections, sitting MP PN Singh, who has won the BJP ticket from Dhanbad for three consecutive times, has given a big statement. He said that he is currently standing at such a threshold of parliamentary electoral politics from where he can either go in or be kept out. It all depends on the party leadership. If he did not get the ticket, the reason would not be lack of experience and activism but age. MP PN Singh was answering the questions asked by the journalists at the annual Vanbhoj-cum-meeting function organized by the party’s Dhanbad MLA Raj Sinha for the journalists.
When he was asked that if his ticket was cut, would he support a local or an outsider? Because there is speculation that the independent MLA of East Jamshedpur (former BJP MLA of West Jamshedpur) Saryu Rai is pushing to contest from Dhanbad. They are presenting themselves as your alternative. On this the MP said- Saryu Rai cannot be compared with me. I have been MLA thrice and MP thrice. I have been a senior minister in the government. I have taken over the responsibility of Jharkhand State President of BJP. I have also contributed in establishing Saryu Rai in politics. Which contender will get the ticket completely depends on the leadership. As far as support to the local claimant is concerned, such a claimant himself will have to come forward and put up a barricade. Dozens of leaders and officers including Prasad Yadav had to go to jail. Saryu Rai had also exposed the Alcatra scam in United Bihar. Apart from this, Saryu Rai also played an important role in exposing the mining scam of Jharkhand. Despite this, he is considered an ‘outsider’ in the electoral politics of Dhanbad. However, he has been visiting Dhanbad on various issues including Damodar river pollution. His supporters believe that Saryu Rai has a grasp on the pulse of Dhanbad. But MLA Raj Sinha, former Mayor Chandrashekhar Aggarwal and some others are also claiming a better hold than him.
