Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

केंद्र सरकार के हिट एंड रन काला कानून के खिलाफ ड्राइवरो ने खोला मोर्चा, 7 घंटे खरसावां के चांदनी चौक पर कुचाई – आमदा मार्ग किया जाम

खरसावां चांदनी चौक में ट्रक ड्राइवर एवं टैक्सी मैक्सी ड्राइवर ने खरसावां, कुचाई, आमद, मार्ग को सुबह 7:00 बजे से सड़कों पर गाड़ी रखकर जाम कर दिया।

वही ड्राईवरी ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा काला कानून पूरे भारत के ड्राइवरों पर थीपा जा रहा है। जिसमें ड्राइवर पर दुर्घटना के समय भाग जाने पर 10 लाख का जुर्माना और 7 साल की सजा का प्रबधान बनाया गया है इससे ड्राईवरी में भय का माहील बन गया है।

खरसावां, कुचाई, के गाड़ी ड्राईवर संघ केंद्र सरकार के कड़े नियमों का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मांग किया है कि ऐसे कानून वापस किया जाए। गाड़ी ट्रक के पहिए 7 घंटे के लिए थम गई थी। ड्राईवर संघ का कहना है कि नया कानून वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *