खरसावां के हरि मंदिर प्रांगण में उडिया सिंहभूम पंचांग का हुआ विमोचन
खरसावां के हरि मंदिर प्रांगण में मंगलवार को 2024 के ओड़िया पंचांग सिंहभूम का विमोचन किया गया। ओड़िया पत्रिका सिंहभूम के बैनर तले कार्यक्रम किया गया।

सिंहभूम पंचांग के संकलक बादल भुइया ने कहा कि कोई वषै से प्रकाशन किया जा रहा है। मौके पर सिंहभूम पंचांग के संपादक बादल भुइया को उड़िया समाज के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पंजिका का संकलन बादल भुइया ने कहा कि ओड़िया में शादी विवाह , पर्व त्यौहार, वृत, इस कैलेंडर में उल्लेख रहता है।

उन्होंने कहा कि यह पत्रिका कोई सालों से निशुल्क यहां के ओड़िया भाषी लोगों में बाटी जा रही है। पंजिका के संपादक बादल ने कहा कि उड़िया भाषा को जीवित रखने की यह एक पहल है। यह पंजिका के माध्यम से लोग भाषा से जुड़े रहते हैं पर्व त्योहार की जानकारी सहज मिलती है। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से बादल भुइया, सुमन चंद्र मोहंती, माधव चरण सतपति, शुभेंदु कुमार सतपति, बिरोजापति, नरेंद्र दास, सुशील सारंगी, सचिंद्र दास, सूर्यनारायण पत्ती, गणेश कुमार सोनार, आलोक दास, भारत मिश्रा, आतंक बिहारी बिषेय, रवि नारायण सारंगी, नरेंद्र साहू, टिका, राधाचरण सतपति, आदि उपस्थित थे।
