Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जापान में लैंडिंग करते ही आग के गोले में बदल गई प्लेन, 300 लोग थे सवार

टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर भीषण हादसा हुआ है। यहां जापान एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग करते ही आग लग गई। पलक झपकते ही विमान आग के गोले में बदल गया। विमान में 300 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है।

हादसा मंगलवार शाम को हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें विमान से उठ रही आग की लपटों को देखा जा सकता है। विमान की खिड़कियों और उसके नीचे से आग की लपटें निकल रही थीं। रनवे पर भी आग लगी हुई थी।

इस हादसे में विमान में सवार यात्री और चालक दल के लोग कितना हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। रिपोर्ट से अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान एयरबस A350 जापान एयरलाइंस का फ्लाइट JL516 है। रनवे पर उसकी टक्कर कोस्टल गार्ड के विमान से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *