जमशेदपुर: साकची के उर्मिला पेट्रोल पंप में मंगलवार शाम को हंगामा, युवक ने पेट्रोल लेने के दौरान जमकर बवाल काटा
जमशेदपुर: साकची के उर्मिला पेट्रोल पंप में मंगलवार शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान एक युवक ने पेट्रोल लेने के दौरान जमकर बवाल काटा।

दरअसल, उक्त युवक पेट्रोल लेने पहुंचा था, वहां एक कार पहले से खड़ी थी. उससे युवक के गाड़ी में हल्का सा खरोंच लग गया है, जिसके बाद युवक ने जमकर बवाल काटा इस दौरान उसने हाथ से मार कर कार का शीशा भी तोड़ दिया.

इसे लेकर कार मालिक और युवक के बीच काफी देर तक भकझक हुई. बाद में पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो सका. हालांकि युवक ने जाते-जाते धमकी भी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. हंगामा करने वाले का नाम दीपक मिश्रा बताया जा रहा है जो भुइयांडीह का रहने वाला है.

