कपाली :एक महिला ने कई महीलाओं से 18 लख रुपए कर्ज लेकर परिवार समेत हुई चंपत,पुलिस जांच में जुटी
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गौसनगर की रहने वाली एक महिला तेहरून निशा के ऊपर 18 लाख 12 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगा है। इस संबंध में गौस नगर की रहने वाली निखत परवीन ने बताया के तहरून निशा नामक महिला ने अपनी बेटी के शादी करने के नाम पर और अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लगभग 35 से 40 लोगों से कर्ज लिया था। साथ ही बंधन बैंक,इंडेसन बैंक,उज्जीवन बैंक इत्यादि से भी लोन लिया था। पहले तो तहरून निशा पैसे देने के नाम पर टाल मटोल करती रही लेकिन फर्स्ट जनवरी को पता चला कि वह अपने पूरे परिवार के साथ कहीं भाग गई है।
इसके बाद सभी महिलाएं कपाली पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंची और यहां लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उन महिलाओं का कहना है की सब मिलाकर लगभग 18 लाख 12 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है कपाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है


Kapali: A woman took a loan of Rs 18 lakh from several women and died along with her family, police started investigation.
A woman named Tahrun Nisha, a resident of Gausnagar under Kapali OP area of Seraikela-Kharsawan district, has been accused of fraud of Rs 18 lakh 12 thousand. In this regard, Nikhat Parveen, a resident of Gaus Nagar, said that a woman named Tahrun Nisha had defrauded her daughter. In the name of getting married and sending her son abroad, she had taken loan from about 35 to 40 people and had also taken loan from Bandhan Bank, Indesan Bank, Ujjivan Bank etc. Initially, Tahrun Nisha avoided giving the money.

She continued to protest but on January 1st it was found that she had run away with her entire family, after which all the women went to Kapali police to appeal and lodged a written complaint here that the women said that in total they have about Rs. 18 lakhs. A fraud of Rs 12 thousand has been committed. Kapali police have registered the case and have started taking further action.
