महालिमोरूप: मुरुप में गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह 7 जनवरी को , तैयारी पूरी
सरायकेला:: गौड़ समाज का क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद समारोह आयोजन को लेकर शनिवार को सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत महालिमोरूप बाजार पर एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नीलसेन प्रधान ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आगामी दिनांक सात जनवरी 2024 रविवार को मुरुप गांव के नजदीक संजय नदी के तट पर आयोजन किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वनभोज सह मिलन समारोह में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम , सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के पदाधिकारीगण अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गौड़ समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण स्थानीय शक्तिपीठ माता ठाकुरानी देवी के दरबार में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

इसके बाद सामाजिक परिचर्चा करते हुए गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक कलेंडर तैयार किया जाएगा। बैठक में गौड़ समाज के बुद्धिजीवी लोगों को वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया। वनभोज सह मिलन समारोह आयोजन की तैयारी में कमेटी के पदाधिकारीगण एड़ी चोटी एक कर दिए है जिसमें नीलसेन प्रधान, नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान,विष्णु प्रधान, युधिष्ठिर प्रधान आदि नाम शामिल हैं।
Mahalimorup:: Gaur Samaj’s annual Vanbhoj-cum-meeting ceremony on January 7 in Murup, preparations completed *
Seraikela:: Preparations for the annual Vanbhoj-cum-meeting ceremony of the regional committee of Gaud Samaj, Mahalimorup, have been completed. Officials of the organizing committee inspected the venue of the function. After this, a meeting was held on Saturday at Mahalimorup market under Seraikela block regarding organizing the function, which was presided over by committee chairman Neelsen Pradhan. Presiding over the meeting, Neelsen Pradhan said that it was unanimously decided in the meeting that the annual forest feast cum meeting ceremony of the regional committee of Gaur Samaj, Mahalimorup, will be organized on the banks of Sanjay River near Murup village on Sunday, January 7, 2024. All its preparations have been completed. Officials of Central, East Singhbhum, West Singhbhum and Seraikela Kharsawan District Committee of Gaur Seva Sangh will participate as guests in the Vanbhoj-cum-meeting ceremony. Officials and members of Gaur Samaj will start the program by offering prayers in the court of local Shaktipeeth Mata Thakurani Devi. After this, the annual calendar of Mahalimorup, the regional committee of Gaur Samaj, will be prepared through social discussion.

In the meeting, intellectuals of Gaur community were requested to participate in the Vanbhoj-cum-meeting ceremony. In preparation for organizing the Vanbhoj-cum-meeting ceremony, the officials of the committee have worked hard, including names like Neelsen Pradhan, Nageshwar Pradhan, Jagannath Pradhan, Hemsagar Pradhan, Vishnu Pradhan, Yudhishthir Pradhan etc.
