*चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद किया जाएगा- डॉ विजय सिंह गागराई *
चक्रधरपुर/ पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारनिया पंचायत के महिला फुटबॉल टीम को बेहतर रूप से खेलने के लिये जर्सी, फुटबॉल, नेट समेत अन्य खेल की सामग्री समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने मुखिया सरिता गागराई और समाजसेवी गंगाराम गागराई के उपस्थित में महिला टीम को प्रदान किया गया। इस मौके पर ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि भविष्य में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कोई भी समस्या हो तो उसका भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि यहां के खिलाड़ी अच्छा खेल प्रदर्शन कर चक्रधरपुर विधानसभा का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा खिलाड़ी अपने खेल की और ध्यान दें उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी। जरूरतमंद खिलाड़ियों को फुटबॉल, हॉकी एवं क्रिकेट खेलने की सामग्री समेत अन्य सहायता प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें संसाधन उपलब्ध करा देने से यहां के खिलाड़ी राज्य समेत अंतरराष्ट्रीय मैच में भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा यहां का लोकप्रिय खेल फुटबॉल, हॉकी एवं क्रिकेट है। इसलिए खिलाड़ियों को अब खेल खेलने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अच्छा से अच्छा खेल को खेलें। उन्हें बेहतर खेल खेलने के लिए मंच भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि प्रत्येक गांव में अच्छा से अच्छा खेल का मैदान का निर्माण कराया जाए। जिससे यहां के खिलाड़ी बेहतर ढंग से खेल खेल सके। इस मौके पर उप मुखिया विनीता बोदरा, मालान्ती सोय एवं फुटबॉल खेलाड़ी मालो बोदरा, गुरुवारी बोदरा, बुरूमनी सामड, सरस्वती मोदी, सुमि बोदरा, प्रियंका सामड, यमुना बोदरा, मालन्ति सोय, रायमनी बोदरा, रिंकी लोहार समेत अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Chakradharpur/ To enable the women’s football team of Bharnia Panchayat of Chakradharpur assembly constituency of West Singhbhum district to play better, social worker Dr. Vijay Singh Gagrai provided jersey, football, net and other sports material to the women in the presence of head Sarita Gagrai and social worker Gangaram Gagrai. Provided to the team. On this occasion, Dr. Vijay Singh Gagrai said that if there is any problem in Chakradharpur assembly constituency in future, it will also be solved. He said that it is our endeavor that the players here should bring glory to Chakradharpur assembly by performing well. He said that players should pay more attention to their game and they will be provided all kinds of assistance. Needy players will be provided other assistance including materials for playing football, hockey and cricket. He said that there is no dearth of talent among the players here. By providing them resources, the players here can participate in state as well as international matches. He said that the popular sports here are football, hockey and cricket. Therefore, players should now actively participate in playing the game and play the best game. They will also be provided a platform to play the game better. He said that it is our endeavor to build the best playground in every village. So that the players here can play the game better. On this occasion, Deputy Chief Vineeta Bodra, Malanti Soy and football players Malo Bodra, Thursday Bodra, Burumani Samad, Saraswati Modi, Sumi Bodra, Priyanka Samad, Yamuna Bodra, Malanti Soy, Raimani Bodra, Rinki Lohar and others were mainly present.
