Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पोटका मध्य विद्यालय मे नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन, डॉक्टर ने 455 मरीजों की जांच कर मुफ्त दी दवाइयां

नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन पोटका मध्य विद्यालय में किया गया। शनिवार को आयोजित शिविर का उद्धघाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक मेनका सरदार तथा नाम्या स्माइल फाउंडेशन संस्थापक कुणाल षाडंगी ने संयुक्त रूप से किया।

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 455 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। शिविर की विशेषता रही कि फोर्टिस से आए डॉक्टरों के अलावा विशेष तौर पर फिजियोथेरेपी प्लैनेट से डॉ अर्पिता कुंडू, अरूप डे सरकार, दंत चिकित्सक डॉ नेहा रानी मंडल सामान्य चिकित्सक डॉ बि के सिन्हा, बीपी शुगर के लिए जमाली और आँखौं के रोगो के लिए पूर्णिमा आई हॉस्पिटल से केम्प मैनेजर बिकेश कुमार सिन्हा की टीम रोगियों की जांच के लिए मौजूद थे।

इस जांच शिविर में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में जरूरतमंदों को दवा भी निःशुल्क मुहैया कराया गया। शिविर में तीन लोगो को गंभीर बिमारी पाया गया इन तीनो का आगे का ईलाज नाम्या स्माईल फाउंडेशन के द्वारा करवाया जायेगा और जिन मरीज़ों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, उनकी आंखों का ऑपेरशन निःशुल्क कराया जाएगा। तथा शिविर में दर्जनों लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, पूर्व जिला पार्षद सुदिप्तो दे राणा, मुखिया देवी भूमीज, मुखिया पानो सरदार, भाजपा नेता मनोज सरदार, विधायक प्रतिनिधि किशन गुप्ता, दुलाल मंडल, राहुल राय, रितेश गुप्ता, प्रणब मंडल, बिना मुंडा, दुलाल मंडल, बिशाल खंडवाल, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से निधि केडिया, निर्मल कुमार, अतुल अमिस्ट, धवल सेठ, पूर्णेन्दु आचार्य समेत अन्य लोग मौजूद थे।

A free medical check-up camp was organized by Namya Smile Foundation in Potka Middle School, the doctor examined 455 patients and gave free medicines

A free medical check-up camp was organized at Potka Middle School under the joint aegis of Namya Smile Foundation and Fortis Hospital Kolkata. The camp organized on Saturday was jointly inaugurated by former MLA of the area Maneka Sardar and Namya Smile Foundation founder Kunal Shadangi.

More than 455 people got tested in this health check-up camp. The specialty of the camp was that apart from the doctors who came from Fortis, especially Dr. Arpita Kundu from Physiotherapy Planet, Arup Dey Sarkar, dentist Dr. Neha Rani Mandal, general practitioner Dr. B.K. Sinha, Jamali for BP sugar and Purnima for eye diseases. The team of Camp Manager Bikesh Kumar Sinha from Eye Hospital was present to examine the patients.

In this testing camp, people were tested free of cost using state-of-the-art machines. Medicines were also provided free of cost to the needy in the camp. Three people were found to be suffering from serious illness in the camp. Further treatment of these three will be done by Namya Smile Foundation and the eyes of the patients in whom cataract was found will be operated free of cost. And Ayushman cards were made for dozens of people in the camp.

On this occasion, District Council member Savita Sardar, former District Councilor Sudipto De Rana, Mukhiya Devi Bhumij, Mukhiya Pano Sardar, BJP leader Manoj Sardar, MLA representative Kishan Gupta, Dulal Mandal, Rahul Rai, Ritesh Gupta, Pranab Mandal, Bina Munda, Dulal Mandal, Bishal Khandwal, Nidhi Kedia from Namya Smile Foundation, Nirmal Kumar, Atul Amist, Dhawal Seth, Purnendu Acharya and others were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *