झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास के लिए आवेदन का दिया अंतिम मौका
ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास लेने के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका लोगों को दिया है. इसके तहत जिन लोगों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है या आवेदन करने से छूट गये हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए विभाग ने अंतिम अवसर के रूप में 8 और 9 जनवरी को लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने इस बाबत सभी उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा है. विभाग ने यह पाया था कि अभी भी बड़ी संख्या में ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं. ऐसे में वे वंचित न रह जायें, इसलिए उन्हें मौका दिया जा रहा है।

सचिव ने लिखा है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अगर प्रखंड या पंचायत स्तर पर आवेदन लंबित पाया जाता है, तो इसके लिए दोषी चिह्नित होंगे. दोषी पदाधिकारी, कर्मचारी या पंचायत प्रतिनिधि जो भी होंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. अब तक 30 लाख आवेदन आयेः जानकारी के मुताबिक अब अबुआ आवास योजना के लिए करीब 30 लाख लोगों ने आवेदन किया है, जबकि इस वित्तीय वर्ष में कुल दो लाख आवासों की स्वीकृति होगी।

Rural Development Department of Jharkhand Government gave last chance to apply for Abua Housing
The Rural Development Department has given people the last chance to apply for Abua housing. Under this, those who have not applied till now or have been left out from applying, will also be able to apply. For this, the department has given the last chance for people to apply online on 8th and 9th January. Rural Development Secretary Chandrashekhar has written a letter to all the Deputy Commissioners and Deputy Development Commissioners in this regard. The department had found that a large number of people still could not apply for the rural housing scheme. In such a situation, they are not left deprived, hence they are being given a chance.

The Secretary has written that after applying online, if the application is found pending at the block or panchayat level, then the culprits will be marked for this. Necessary action will be taken against whoever the guilty officer, employee or Panchayat representative is. 30 lakh applications have been received so far: According to the information, now about 30 lakh people have applied for the Abua Housing Scheme, while a total of two lakh houses will be approved in this financial year.
